Tuesday, October 20th, 2026

बाइडन प्रशासन ने ट्रंप के फैसले को पलटा, भारतीय नागरिकों ने जताई खुशी

वाशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जो बाइडन कई बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने बुधवार को अमेरिका में काम कर रहे एच-1बी वीजा प्राप्त करने वाले दंपति को बड़ी राहत दी है। बाइडन प्रशासन ने इसके अंतर्गत एच-1बी वीजाधारक कर्मचारियों के एच-4 वीजाधारक दंपति को काम जारी रखने की अनुमति प्रदान कर दी है।

बता दें कि इससे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन में एच-1बी धारक दंपतियों को इस बात की आशंका बनी हुई थी कि अमेरिका में चार साल बिताने के बाद पता नहीं उन्हें आगे आगे काम करने की अनुमति मिल पाएगी या नहीं, लेकिन बाइडन प्रशासन के इस फैसले से उन्होंने राहत की सांस ली है।

ट्रंप के इस फैसले का अमेरिका में भारी विरोध भी हुआ था। अमेरिका की वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी वर्ष 2019 में आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह अपमानजनक है और इस वजह से कई आप्रवासी महिलाओं को मजबूर होकर अपने पेशेवर करियर को छोड़ना पड़ेगा। मैंने इस प्रस्ताव को वापस लेने के लिए पिछले साल डीएचएस को फोन किया और यह लड़ाई जारी रहेगी।

वहीं बाइडन के इस ताजा फैसले पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एच-4 वीजाधार एक शख्स ने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद हमलोग राहत महसूस कर रहे हैं। शख्स ने कहा कि बाइडन पर हमें भरोसा है और वे जो भी फैसला लेंगे वो जनता की भलाई के लिए होगा।

 

#बाइडन

Source : Agency

पाठको की राय